कर्मचारियों के हितों की पैरवी करने कुलपति से मिले बेहड़
रुद्रपुर, जून 8 -- पंतनगर, संवाददाता। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने सोमवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के कार्यालय सभागार-2 में कुलपति डॉ. एसके कश्यप से मुलाकात कर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर दो ज्ञापन सौंपे। उन्होंने विश्वविद्यालय में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, कार्यप्रभारित, नियमित एवं ठेका कर्मचारियों से जुड़े लंबित मामलों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई। विधायक बेहड़ ने वर्षों से सेवा दे रहे दैनिक वेतनभोगी और कार्यप्रभारित कर्मचारियों के नियमितीकरण के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कार्यरत कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं, इसलिए उनके हित में संवेदनशील निर्णय लिया जाना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- कर्मचारियों के हितों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.