संभल, जुलाई 15 -- एनकेबीएमजी कालेज के संविदाकर्मी को वेतन ने मिलने के कारण हड़ताल पर बैठे थे। सोमवार को कालेज के अवैतनिक सचिव व नगर पालिकाध्यक्ष कालेज पहुंची। इस दौरान कर्मचारियों से बात की और सारी जानकारी कर प्राचार्य से मिली। इस दौरान दोनों में काफी समय तक नोकझोंक होती रही और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती रही। कर्मचारियों को वेतन स्वीकृत होने के बाद हड़ताल खत्म कर दी गई। एनकेबीएमजी कालेज में करीब 15 संविदा कर्मचारियों का दो माह का तथा नियमित चर्तुथ श्रेणी कर्मचारियों को माह जून का वेतन रोक दिया गया है। इससे संविदा कर्मी 11 जुलाई से कालेज परिसर में हड़ताल पर बैठे हुए थे। उनकी कोई सुध नहीं ले रहा था। प्राचार्य डा़ अलका रानी अग्रवाल अवैतनिक सचिव पर वेतन पर हस्ताक्षर न किए जाने का आरोप लगा रही थी। साथ ही हड़ताली कर्मचारियों को धमका रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.