मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरपुर। स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी धनंजय कुमार ने योगदान दे रहे कर्मियों के खिलाफ डीएम को आवेदन दिया है। इसकी प्रतिलिपि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख को भी दी है। शिकायत में कहा है कि हाईकोर्ट के आदेश की गलत व्याख्या कर कर्मियों को योगदान कराया जा रहा है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि कर्मचारी भ्रामक प्रचार कर यह कह रहे हैं पूर्व के पत्रांक को निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने डीएम से मांग की है कि हाईकोर्ट में हुए केस शैल देवी बनाम बिहार सरकार के आदेश की जांच कर कर्मियों के योगदान पर रोक लगाई जाए। यह भी पढ़ें- अल्ट्रासाउंड सेंटरों से अवैध वसूली की होगी जांच यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर स्वास्थ्य महकमे में 60 लाख मंथली का खेल? CS ऑफिस पर आरोप, पटना से जांच शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...