आरा, जून 15 -- आरा, हिप्र.। नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स के बिहार के अध्यक्ष शिवानंद पांडेय ने बताया कि संगठन के प्रतिनिधिमंडल की ओर से बैंक प्रबंधन को नई दिल्ली में ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद संगठन की ओर से बैंक के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यपालक अधिकारी अशोक चंद्रा के साथ सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक आधिकारिक वार्ता आयोजित की गई। वार्ता के दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं और सुझावों को प्रबंधन के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रबंधन की ओर से सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना गया और कई विषयों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया गया। नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स ने कहा कि संगठन हमेशा कर्मचारियों और अधिकारियों ...