लखनऊ, जुलाई 21 -- विद्युत कर्मचारी संयुक्त परिषद/मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश अवस्थी के नेतृत्व में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के नव पदस्थ प्रबंध निदेशक आईएएस संदीप भांगीया से मिला। प्रतिनिधि मंडल में मोहन जी श्रीवास्तव, छोटे लाल दीक्षित, सरजू प्रसाद त्रिवेदी, पीसी वर्मा, सुशील शुक्ल, अजय अवस्थी, सुरेश शाह, अभय सिंह यादव सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। केंद्रीय अध्यक्ष ने एमडी के सामने कर्मचारियों की समस्याओं को रखा। पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। एमडी ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए शीघ्र विस्तृत वार्ता का प्रस्ताव दिया। यह भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ: जनसुनवाई में आईं समस्याएं, एमडी ने कराया समाधान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...