कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन, रोडवेज सेवाएं बढ़ाने की मांग
बागेश्वर, जून 28 -- बागेश्वर, संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ की शाखा समिति की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने कार्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार, कंप्यूटर एवं प्रिंटर जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, कर्मचारियों के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने, कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की मांग उठाई। कर्मचारियों के हितों से जुड़े लंबित मामलों पर भी विचार-विमर्श किया गया। रोडवेज सेवाओं के विस्तार की मांग भी उठी। पदाधिकारियों ने बागेश्वर से हरिद्वार के लिए एक अतिरिक्त बस संचालित करने तथा देहरादून के लिए रात्रिकालीन बस सेवा शुरू करने की मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.