रुद्रपुर, मई 7 -- आनंद पांडे, पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शिक्षकों, कर्मचारियों, श्रमिकों और ठेका कर्मियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को पूर्व विधायक एवं विश्वविद्यालय प्रबंध परिषद सदस्य राजेश शुक्ला ने कुलपति डॉ. शिवेंद्र कश्यप से मुलाकात कर चर्चा की। राजेश शुक्ला ने दैनिक वेतनभोगी ठेका मजदूरों और सुरक्षा कर्मियों को श्रम आयुक्त के आदेशानुसार बढ़ा हुआ परिवर्तनीय महंगाई भत्ता देने और एक अक्तूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक का एरियर भुगतान कराने की मांग उठाई। इसके अलावा वर्ष 2003 से पूर्व के ठेका कर्मचारियों को विश्वविद्यालय कर्मचारी का दर्जा देने, सभी कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड सुविधा उपलब्ध कराने और रिसर्च सेंटरों में कार्यरत ठेका कर्मियों को 26 कार्य दिवस देने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.