बेगुसराय, मार्च 29 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ओर से सांगठनिक कन्वेंशन का आयोजन रविवार को कर्मयोगी सभागार कर्मचारी भवन बेगूसराय में किया गया। इसका उद्घाटन गन्ना मंत्री संजय कुमार पासवान ने किया। मौके पर मंत्री ने कहा कि वे कर्मचारी परिवार से जुड़े रहे हैं। कर्मचारियों की हर परिस्थिति को भली भांति से जानते हैं। अपने स्तर से कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करेंगे। वे कर्मचारियों के लिए हर समय सुलभ रहेंगे। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शशिकांत राय ने कर्मचारियों को पूरी एकजुटता, संगठन की मजबूती एवं संगठित रहकर अपने हक़ के लिए संघर्ष का आह्वान किया। इन्होंने सरकार से चार श्रम कानून को समाप्त करने, एनपीएस यूपीएस सिस्टम को समाप्त कर पुरानी पेंशन लागू करने, ठेका संविदा, दैनिक कर्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.