बरेली, अगस्त 25 -- बरेली। बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों की पूर्व निर्धारित वार्ता में कॉलेज प्रशासन के प्रतिनिधि के न पहुंचने पर कर्मचारियों ने नाराजगी जताई। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचा। करीब दो घंटे इंतजार के बाद सहायक श्रमायुक्त बालगोविंद ने कर्मचारियों से वार्ता की। कॉलेज की ओर से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। फोन पर उप प्राचार्य डॉ. वंदना शर्मा से जानकारी लेने पर कॉलेज की ओर से भेजा गया पत्र मंगाकर पढ़ा गया। कर्मचारी नेताओं ने पत्र पर आपत्ति जताते हुए बोनस, ईपीएफ कटौती और श्रमिक सुविधाओं का मुद्दा उठाया। सहायक श्रमायुक्त ने अगली सुनवाई तीन सितंबर को तय करते हुए प्राचार्य को दस्तावेज और अभिलेखों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए। अध्यक्ष...