फरीदाबाद, अप्रैल 23 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। कर्मचारियों के वेतन से भविष्य निधि की राशि काटकर उसे जमा न कराने के गंभीर मामले में एक निजी कंपनी और उसके निदेशक के खिलाफ थाना सदर बल्लभगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई भविष्य निधि विभाग, सेक्टर-15ए फरीदाबाद के प्रवर्तन अधिकारी की शिकायत पर की गई है। मामले को कर्मचारियों के साथ विश्वासघात और आपराधिक कृत्य मानते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रवर्तन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि औरस मेडटेक प्राइवेट लिमिटेड नामक प्रतिष्ठान ने कर्मचारियों के वेतन से हर माह भविष्य निधि की राशि काटी, लेकिन उसे नियमानुसार जमा नहीं कराया। यह भी पढ़ें- पेट्रोलियम कंपनियों में कार्यरत डाइवरों के शोषण केंद्रीय श्रम अधिकारी से शिकायत विभाग को इस संबंध में पूजा देवी, रितेश कुमार और मयं...