बोकारो, अक्टूबर 6 -- बोकारो । बैंक ऑफ इंडिया इम्पलाइज यूनियन, झारखंड राज्य कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक मंगलवार को चीरा चास स्थित ऑल हेवेन्स में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता वरीय प्रांतीय उपाध्यक्ष एनके महाराज ने की। यूनियन एवं फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियंस के महासचिव दिनेश झा 'ललन' ने कहा कि बैंकों की कार्यप्रणाली में तेजी से बदलाव किए जा रहे हैं। नियमित बैंकिंग कार्यों के लिए अलग संस्थाओं के माध्यम से 10 से 15 हजार रुपये के वेतन पर कर्मियों से काम कराने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्राहक सेवा प्रभावित होने के साथ बैंक की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि बैंकों में स्थायी कर्मचारियों की बहाली नहीं होने तथा चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्तियां बंद होने से स्थिति चिंताजनक है। संविदा कर्मियों और अल्पकालिक ...