लखनऊ, मई 1 -- उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने 45 प्रतिशत आउटसोर्स कर्मचारियों कि छंटनी कर दी है, जिससे कर्मचारियों कि भारी कमी हो गई है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/ संविदा कर्मचारी संघ, लखनऊ ने कहा कि इस कमी से उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। अकुशल श्रमिकों से लाइन का कार्य कराया जा रहा है, जिससे हादसे हो रहे हैं। संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि विभागीय नियमों के तहत अकुशल कर्मचारियों से लाइन का कार्य कराना प्रतिबंधित है। चेतावनी दी कि यदि अकुशल कर्मचारियों से लाइन का कार्य कराने पर रोक नहीं लगाया गया तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। संगठन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर छंटनी के नाम पर हटाए गए कर्मचारियों को वापस लिए जाने, अकुशल कर्मचारियों कि ताबड़तोड़ हो रही दुर्घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.