कर्मचारियों का सत्यापन न कराने पर पुलिस ने काटा चालान
नैनीताल, मई 26 -- नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में होमस्टे में कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन न कराना संचालक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने सत्यापन अभियान के दौरान दो कर्मचारियों का चालान किया। मंगलवार को तल्लीताल के फांसी गधेरा क्षेत्र में पुलिस की ओर से सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ठंडी वुड्स होमस्टे में कार्यरत दो कर्मचारियों का सत्यापन नहीं पाया गया। पूछताछ में सामने आया कि कर्मचारियों की ओर से अब तक पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था। इस पर पुलिस ने होमस्टे संचालक को नियमों की जानकारी देते हुए आवश्यक निर्देश दिए। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि सत्यापन न कराने पर बागेश्वर निवासी हरीश प्रसाद तथा मल्लीताल निवासी संदीप कुमार का चालान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.