रुद्रपुर, जून 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने मुख्य बाजार क्षेत्र के सभी व्यापारी एवं प्रतिष्ठान स्वामियों को अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों और श्रमिकों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। चौकी प्रभारी बाजार एसआई प्रदीप कोहली ने बताया कि सभी प्रतिष्ठान स्वामी सात दिन के भीतर सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि बिना सत्यापन किसी व्यक्ति को रोजगार देना सुरक्षा की दृष्टि से जोखिमपूर्ण हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...