रांची, फरवरी 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। डीएसपीएमयू में शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के आह्वान पर चल रहा कलमबंद आंदोलन गुरुवार को 10वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारी अपनी लंबित एसीपी-एमएसीपी भुगतान बहाली की मांग को लेकर काला बिल्ला लगाकर विरोध जता रहे हैं। संघ ने कहा कि पिछले दस दिन से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन अब तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, जब तक एसीपी-एमएसीपी का भुगतान बहाल नहीं किया जाता, आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। संघ ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि आंदोलन आगामी दिनों में भी पूर्ववत जारी रहेगा। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पूर्ण एकजुटता प्रदर्शित करते हुए अधिकारों की प्राप्ति तक संघर्ष जारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.