लखनऊ, मार्च 2 -- लखनऊ। प्रदेश सरकार के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को कर्मचारियों का वेतन और पेंशन उनके बैंक के खातों में पहुंच गया। उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने बताया कि 28 फरवरी तक वेतन देने की घोषणा के बाद भी वेतन नहीं पहुंचा था। इस मामले की शिकायत के बाद सोमवार को कर्मचारियों और पेंशनरों के खाते में पैसा पहुंचने पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। महासंघ ने मांग की है कि स्थानांतरण हो जाने पर भी उन्हीं कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों के पटल परिवर्तन किए जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...