हरदोई, मार्च 13 -- हरदोई। श्रम विभाग की ओर से संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना में पात्र लोगों का अधिक से अधिक पंजीकरण कराने के लिए स्वामी विवेकानंद सभागार में डीएम अनुनय झा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पात्र कर्मकारों और लघु व्यापारियों का अधिक से अधिक पंजीकरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा वर्कर्स, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, शिक्षामित्र, अनुदेशक, पंचायत सहायक, कोटेदार, होमगार्ड और पीआरडी जवान जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है, उनका पंजीकरण कराया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ब्लॉक स्तर पर शिविर आयोजित करें। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, पीडी, डीसी मनरेगा,...