बिहारशरीफ, मार्च 14 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। बाजार निवासी कर्मकाण्डी आचार्य जनार्दन पाण्डेय का ओडिसा के मयूर भंज जिले के राईरंग गांव में हर्ट अटैक से असामयिक निधन हो गया। वे वहां यज्ञ करवाने गए थे। गांव में उनका उनका शव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार को भट्टबीघा गांव में शोक सभा कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। मौके पर महेश कुमार पाण्डेय, एसके पांडेय, आशीष रंजन पांडेय, वार्ड पार्षद सरिता देवी, अशोक कुमार पाण्डेय, नवलकिशोर पाण्डेय, संजय पांडेय, अर्जुन पाण्डेय, भीम भवानी पाण्डेय, मन्ना पांडेय, गौरव कुमार व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.