मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कर्मकांड के विद्वान 75 वर्षीय दयानंद पाठक का निधन 10 अप्रैल की शाम शहर के एक निजी अस्पताल में हो गया। बगलामुखी मंदिर के महंत देवराज समेत शहर के पुजारियों ने उनके निधन पर शोक जताया है। महंत देवराज ने बताया कि दयानंद पाठक अपना सम्पूर्ण जीवन वैदिक परंपरा, धार्मिक अनुष्ठानों एवं समाजसेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनके सान्निध्य में अनेक लोगों ने धर्म एवं संस्कारों का मार्ग सीखा। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार, शिष्य एवं असंख्य अनुयायी छोड़ गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...