अररिया, मार्च 22 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। शनिवार को खुशी और अमन का मुबारक त्योहार ईद पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने स्थानीय कर्बला मैदान में एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और घरों में लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। नमाज अदा कराने वाले इमाम नियमतुल्ला रहमानी ने अपनी तकरीर में देशवासियों और देश में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। उन्होंने खुदा की इबादत के साथ विश्व बंधुत्व और भाईचारे का संदेश दिया तथा तालीम पर विशेष जोर देते हुए कहा कि शिक्षा के सहारे हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सेवा भी एक बड़ी इबादत है। इस मौके पर कर्बला मैदान मेला में तब्दील नजर आया। बड़ी संख्या में नमाजियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.