कर्बला मार्ग विवाद के समाधान की मांग , प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
लातेहार, जून 22 -- लातेहार, प्रतिनिधि। बारियातू अंचल के बारियातू स्थित कर्बला जाने वाले मार्ग को लेकर लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद के समाधान की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम दिनेश कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, हेरहंज प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष लाडले खान, राजद लातेहार प्रखंड अध्यक्ष नेजाम अंसारी तथा चतरा सांसद के अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रतिनिधि मो. शमीम अंसारी ने किया। उनके साथ अंसारुल इस्लामियां अंजुमन कमिटी के सदर मो. शफीक, सचिव मोहम्मद मिस्टर, सफीक अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी एवं मो. मुस्ताक भी उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ को आवेदन पत्र सौंपते हुए संबंधित भूमि के दस्तावेज एवं पूर्व में आयोजित शांति समिति की बैठकों से जुड़े पत्रों की जानकारी दी। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.