कर्बला मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में परेशानी
सिद्धार्थ, जून 17 -- शोहरतगढ़। कस्बे के गड़ाकुल होते हुए नकथर गांव जाने वाले मार्ग पर कब्रिस्तान व कर्बला स्थापित है। इस मार्ग पर आवागमन के लिए बनी सड़क वर्षों से क्षतिग्रस्त है। सड़क में गहरे गड्ढे होने से कर्बला जाने वाले अकीदतमंदों व अन्य गांव के राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पश्चिम रेलवे गेट से लेकर कर्बला तक करीब 500 मीटर पिच व इंटरलाकिंग सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो जाने पर आए दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। चार वर्ष पूर्व जिला पंचायत विभाग की ओर से रेलवे गेट से कर्बला तक पिच मार्ग व इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराया गया था। वर्तमान में खराब हो चुकी है। लोगों ने सड़क मार्ग को सही कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.