अंबेडकर नगर, फरवरी 27 -- दुलहूपुर, संवाददाता। किसी भी क्षेत्र के विकास का आंकलन वहां की सड़कों की स्थिति से किया जाता है। सड़कें न केवल आवागमन का साधन होती हैं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार की रीढ़ भी मानी जाती हैं, लेकिन कर्बला बाजार से गौरा महमदपुर मार्ग होते हुए दसेरा से सकरा यूसुफपुर तक जाने वाली लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। करीब 15 वर्ष पूर्व जिला पंचायत से निर्मित यह सड़क आज पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी हुई गिट्टियां और टूटी परत के कारण इस मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस मार्ग पर एक जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय भी स्थित है। रोजाना सैकड़ों छात्र-छ...