सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में स्थित कर्बला परिसर में बाबा की मजार पर अभद्रता किए जाने का मामला सामने आने के बाद गांव में आक्रोश फैल गया है। शरारती किस्म के युवकों द्वारा की गई इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से स्थिति और संवेदनशील हो गई है। कर्बला कमेटी के अध्यक्ष इलियास पुत्र इब्राहीम निवासी सेमरा मजरा बिरधौरा ने बल्दीराय थाने में तीन युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी युवक मजार पर पहुंचे, वहां मजार पर ओढ़ाई गई चादर को फेंक दिया। इसके बाद पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। परंतु सोशल मीडिया पर वायरल बीडीओ की हिंदुस्तान पुष्टि नहीं करता है। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.