कर्बला चौक के दो चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, दो गंभीर
रांची, अगस्त 17 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पश्चिम बंगाल के खड़गपुर झालग्राम के पास स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में स्कॉर्पियो सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में रांची के कर्बला चौक चिश्तिया नगर निवासी मो वसीम और मो अकरम शामिल है। वहीं, घायल चर्च रोड निवासी सोनू कुमार व हिंदपीढ़ी के मो सैफ को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक चचेरे भाई हैं। दोनों थोक में चप्पलों की खरीदारी के लिए शुक्रवार को कोलकाता जा रहे थे। खड़गपुर में पोस्टमार्टम के बाद रविवार को दोनों के शव रांची लाए गए। दोपहर में रातू रोड कब्रिस्तान में शव को सुपुर्दे खाक किया गया। दुकान मालिक के साथ गए थे तीन लोग
दुर्धटना का विवरण चिश्तिया नगर के मो छोटू ने बताया कि वसीम, अकरम व सैफ डॉ फतेउल्लाह रोड में चप्पल दुकान में काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.