कर्बला के सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे की शिकायत
बरेली, मई 14 -- बरेली। इज्जतनगर थाना के गांव भगवानपुर धिमरी के जगदीश बाबू, कपिल कुमार, विवेक कुमार, प्रेम सिंह, अमर सिंह आदि ने गुरुवार को डीएम के लिए शिकायती पत्र दिया। इन लोगों ने बताया कि गांव में कर्बला की ओर जाने वाले सार्वजनिक चकमार्ग गाटा संख्या 720 का नंबर है। यह शुरू से राजस्व अभिलेखों में सार्वजनिक रास्ते के रूप में दर्ज चला आ रहा है। इस आम रास्ते पर दबंगों ने कब्जा कर अपने खेतों में मिला लिया है। इसकी वजह से चकमार्ग पूरी तरह बंद है। गांवंवाले दूसरों के खेतों से होकर निकलने को मजबूर हैं। सरकारी चकरोड बंद होने के कारण ताजिया निकाले जाने के समय दूसरे समुदाय के लोग भी किसानों के खेतों से निकलते हैं, जिसकी वजह से फसलें खराब होती हैं और मनमुटाव होता है। डीएम ने एसडीएम सदर को अग्रिम कार्रवाई का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.