कर्बला के शहीदों के तीजे पर नम रहीं अजादारों की आंखें
लखनऊ, जून 28 -- पैगम्बर रसूले खुदा के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की याद में चल रहे मोहर्रम के 12वें दिन रविवार को इमाम और उनके 71 साथियों की शहादत को तीन दिन हो गए। इस मौके पर उनका तीजा मनाया गया। अजादारों ने अपने घरों में सोग (गम) के प्याले और शरबत सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों पर बुजुर्गों की ओर से नज्र दिलाई। इसके बाद परिवार के लोगों ने एक-एक फूल उठाकर कर्बला के शहीदों के लिए फातिहा पढ़ा। वहीं महिलाओं ने एक-दूसरे के घर जाकर तीजे का नौहा पढ़ा। सुबह शुरू हुआ नज्र का सिलसिला दोपहर तक चला। इसी के साथ शाम को रौजा-ए-काजमैन और कर्बला दियानुतद्दौला में महिलाओं ने जाकर प्याले रखे और अपने बच्चों को लिटाकर मन्नतें मांगीं। यह भी पढ़ें- अमरोहा में अकीदत के साथ मजलिसे शाम-ए-गरीबां का आयोजनरौजा-ए-जैनबिया में पेश किया काफिला-ए-बनी असद का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.