कर्बला के शहीदों की याद में रक्तदान शिविर, 25 युवाओं ने किया रक्तदान
शामली, जून 23 -- झिंझाना। मोहर्रम के अवसर पर गांव बिडोली सादात में सोमवार को कर्बला के शहीदों की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। छठी मोहर्रम पर नवासे-ए-रसूल हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत को समर्पित यह शिविर इमाम बारगाह-ए-हुसैनी में सर्वोदय जनकल्याण समिति ब्लड बैंक एवं अंजुमन-ए-सज्जादिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। शिविर में टीम डॉ. मुजम्मिल, आस्था पांडे, डॉ. राशिद एवं आकाश कुमार की देखरेख में रक्तदान कराया गया। शिविर में करीब 25 अजादार युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। सर्वोदय जनकल्याण समिति ब्लड बैंक की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।शिविर की अध्यक्षता फजल अली उर्फ अच्छू मियां ने की, जबकि संचालन यमन जैदी, हाशिम शाह एवं कासिम शाह ने किया। यह भी पढ़ें- अजाखानों में मजलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.