अमरोहा, जून 18 -- नौगावां सादात, संवाददाता। कस्बे में दो मोहर्रम का जुलूस इमाम बारगाह हटीली से गुरुवार दोपहर दो बजे बरामद हुआ। गम में डूबे अजादारों ने मातम बरपा करते हुए कर्बला में हुई इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। मातमी जुलूस ने कर्बला के सारे मंजर ताजा कर दिए, कई स्थानों पर लोगों ने पानी और शर्बत की सबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई। यह भी पढ़ें- कर्बला के मंजर ताजा कर गमगीन माहौल में निकला जुलूसजुलूस की शुरुआत अंजुमन-ए-आब्दिया की कयादत में निकले मातमी जुलूस की शुरुआत में मौलाना काजिम अस्करी ने तकरीर में कर्बला का वाक्या बयां किया। उन्होंने कहा कि यजीद की जालिम फौज ने आल-ए-रसूल पर जुल्म की इंतेहा को गुजार दिया, उन्हें भूखा-प्यासा रखकर शहीद किया। शहीदों में मासूम बच्चे भी शामिल थे। यह भी पढ़ें- गमगीन माहौल में बरामद हुआ पहला मातमी जु...