कर्बला की शहादत के गम में निकाले गए मातमी जुलूस
हमीरपुर, जून 21 -- कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत के गम में मनाए जाने वाले मोहर्रम की पांच तारीख को मुख्यालय, मौदहा और राठ में मातमी जुलूस निकाले गए। मुख्यालय में अलम का जुलूस भूरी के इमामबाड़े और कदीमी इमामचौक से उठा, जो गश्त करते हुए वापस इसी स्थान पर आकर संपन्न हो गया। राठ में बुर्राक का जुलूस निकाला गया। जुलूस में जगह-जगह पानी, शर्बत और लंगर का आयोजन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम थे। रविवार को मोहर्रम के चांद की पांच तारीख थी। खालेपुरा जामा मस्जिद स्थित भूरी के इमामबाड़े से अलम का जुलूस निकाला गया। इस इमामबाड़े के उस्ताद राजा की देखरेख में जुलूस ने भ्रमण किया। सूफीगंज चौराहा स्थित कदीमी इमाम चौक से मोहर्रम इंतजामियां कमेटी के सदर वली अहमद साबरी, मकबूल अहमद साबरी, अनवर खान की अगुवाई में जुलूस निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.