धनबाद, जुलाई 7 -- धनबाद, वरीय संवाददाता एसएसपी प्रभात कुमार बैंक मोड़ स्थित कर्बला पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव, डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम, ट्रैफिक डीएसपी अरविंद सिंह, बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर लव कुमार मौजूद थे। एसएसपी ने कहा कि मुहर्रम का दिन हम सभी को कर्बला के कुर्बानी की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि क़र्बला के मैदान में हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों की जो शहादत हुई थी, आज समय उसे याद करने और उस कुर्बानी से प्रेरणा लेने का है। कहा कि हजरत इमाम हुसैन का बलिदान धर्म के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लोगों को विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य का मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। आज उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज और देश के लिए कार्य करने की जरूरत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.