कर्बला का दर्द तीजा पर भी नजर आया
वाराणसी, जून 29 -- वाराणसी। बारहवीं मोहर्रम को पूरे शहर में इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों का तीजा अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। रविवार को सुबह से शाम तक हर तरफ 'या हुसैन' की सदाएं गूंजती रहीं। हजारों की तादाद में अजादारों ने जुलूसों और मजलिसों में शिरकत कर खिराजे-अकीदत पेश की। तीजे के दिन सुबह से ही शहरभर के इमामबाड़ों में फातिहा का सिलसिला शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- कर्बला के शहीदों के तीजे पर नम रहीं अजादारों की आंखेंइमाम की मजलिसें इमाम के फूल की पुरदर्द मजलिसें हुईं। मजलिसों में सुरमे, पान और दीगर सामान पर फातिहा दी गई और इमाम की नज्र का शर्बत व मलीदा अजादारों में तकसीम किया गया। दोपहर बाद बजरडीहा, चौक, मदनपुरा, शिवाला, लल्लापुरा, अर्दली बाजार, दोषीपुरा और अलईपुरा समेत कई इलाकों से अलम के जुलूस उठाए गए, जो कदीमी रास्तों से लल्लापु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.