कर्बलाओं में ताजियों को अकीदत से सुपुर्दे खाक किया
लखीमपुरखीरी, जून 26 -- सच्चाई व उसूलों की हिफाज़त के लिए शहीद हो जाने वाले हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाया जाने वाला मुहर्रम का पर्व पूरे जिले में अकीदत व एहतराम के साथ रंजोगम के माहौल में मनाया गया। शुक्रवार को विभिन्न कर्बलाओं में ताजियों को अकीदत से सुपुर्दे खाक किया गया। इस मौके पर अलम और ताजियों के जुलूस निकाले गए। जगह-जगह मातम और मजलिसों के आयोजन हुए। आलिमों ने विस्तार से शहीदे आज़म हजरत इमाम हुसैन की शहादत का जिक्र किया। शिया मुसलमानों ने घरों, इमामबाड़े व कर्बला शरीफ में जमकर मातम किया और गहरे रंजोगम का इज़हार किया। नगर और आसपास के इलाकों में गुरुवार की रात प्रत्येक चौक पर ताज़िए रखे गए। रातभर मजलिसों का सिलसिला चलता रहा। लखीमपुर शहर में ताजियों का जुलूस कई मोहल्लों में गश्त करता हुआ मुख्य मार्ग होते हुए इमली चौराहे पर इकट्ठा हुए। यहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.