कर्पूरी स्मृति भवन का ताला तोड़ने में एफआईआर
मुजफ्फरपुर, जून 19 -- गायघाट। कर्पूरी स्मृति भवन का गुरुवार को ताला तोड़ने का मामला तूल पकड़ लिया है। मामले को लेकर लक्ष्मण नगर के पंचायत सचिव ब्रजभूषण ठाकुर ने गायघाट थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें अज्ञात को आरोपित किया है। पंचायत सचिव ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली कि कर्पूरी भवन का ताला टूटा हुआ है। शाम में जाकर देखा तो मामला सही पाया गया, जिसके बाद थाना में केस दर्ज कराया गया। ताला तोड़ने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में संगठन की बैठक के लिए कर्पूरी भवन की चाबी नहीं मिलने से नाराज एक नेता अपने समर्थक को ताला तोड़ने को कह रहे हैं, जिसके बाद समर्थकों ने ताला तोड़ दिया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इधर, थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.