औरंगाबाद, फरवरी 17 -- अंबा, संवाद सूत्र। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री एवं राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश पासवान ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपना पूरा जीवन गरीब, पिछड़े, दलित और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय के सशक्त प्रतीक और एक विचारधारा थे। उनकी राजनीति सेवा, सादगी और समरसता पर आधारित थी। उन्होंने कहा कि आज के समय में उनके आदर्श प्रासंगिक हैं और समाज को दिशा देने वाले हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जननायक की विरासत को मजबूत करने तथा सामाजिक न्याय और भाईचारे को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। यह आयोजन पटना के बापू सभागार में संकल्प दिवस के रूप में हुआ, जिसमें नेता प्रतिपक्ष एवं राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.