गोपालगंज, जनवरी 22 -- गोपालगंज। जिला राष्ट्रीय जनता दल द्वारा 24 जनवरी को बिहार के महान समाजवादी नेता एवं भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर पार्टी की ओर से उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम कीजानकारी देते हुए राजद के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह एवं प्रधान महासचिव इम्तेयाज़ अली भुट्टो ने बताया कि जयंती समारोह का आयोजन दिन के 11 बजे पार्टी कार्यालय में किया जाएगा। कार्यक्रम में राजद के पूर्व विधायक राजेश सिंह कुशवाहा, प्रेमशंकर यादव सहित पार्टी के जिला से लेकर पंचायत स्तर तक के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...