मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिला जदयू ने शनिवार को जिला परिषद मार्केट इमलीचट्टी स्थित प्रधान कार्यालय के कर्पूरी सभागार में स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनाई। जिला व महानगर जदयू ने संयुक्त तौर पर इसे आयोजित किया। इसमें जदयू नेताओं ने पूर्व सीएम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह मध्यप्रदेश प्रभारी विद्यासागर निषाद ने कहा कि जननायक के आदर्शों व विचारों पर चलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश का विकास कर रहे हैं। महानगर जदयू अध्यक्ष अनुपम कुमार ने कहा कि पिछड़े, दलित और महिलाओं को 26 प्रतिशत आरक्षण देकर कर्पूरी ठाकुर ने उनके उत्थान के लिए काम किया। मौके पर डॉ. निशिन्द्र किंजल्क, अरुण कुशवाहा, प्रो. शब्बीर अहमद, शिशिर कुमार न...