आदित्यपुर, फरवरी 18 -- फोटो: कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाते राजद के लोग आदित्यपुर टोल ब्रिज चौक के पास स्थित कोल्हान राजद कार्यालय में मंगलवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 39वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी गई। इस अवसर पर राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार, प्रदेश राजद के उपाध्यक्ष श्रीराम यादव, प्रदेश राजद सचिव राजेश कुमार, प्रकाश कुमार, जुगेश्वर पासवान, दीपक कुमार, सुमन मांझी, अरविंद यादव, मुन्ना आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष बैजू यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन राजेश कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...