जौनपुर, मार्च 3 -- बदलापुर। भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेशचन्द शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने सोमवार को विधायक रमेशचंद मिश्र को भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की स्मृति में प्रवेश द्वार निर्माण हेतु ज्ञापन सौंपा। लोगों ने विधायक से लखनऊ- वाराणसी हाइवे से पूरा मुकुन्द चौराहे से दक्षिण प्रवेश द्वार बनवाये जाने की मांग किया। विधायक ने मांग शीघ्र निर्माण कराये जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डॉ. विवेक शर्मा,विनोद शर्मा,प्रमोद शर्मा, रामचन्द्र शर्मा,मनीष,मुकेश,प्रदीप उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.