उन्नाव, जनवरी 24 -- उन्नाव। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने उन्हें समाजवादी चिंतक तथा कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करने वाला योद्धा बताया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कर्पूरी के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शोषित दलित पिछड़े समाज का असली शुभचिंतक बताया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपने जीवन काल में संघर्षों से प्राप्त उपलब्धियां को दबे पिछड़े कुचले लोगों के नाम समर्पित किया। श्री ठाकुर के कृतित्वों को मद्देनजर नजर रखते हुए उन्हें मरणोपरांत सरकार को भारत रत्न देना पड़ा। इस दौरान उपाध्यक्ष हनुमत सिंह, जंग बहादुर सिंह, अजय गौतम, आशुतोष शर्मा, प्रदीप शर्मा, युसूफ फारुकी, फैज फारुकी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.