गंगापार, जनवरी 24 -- भोपतपुर में कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल आयोजित किया गया। चौपाल में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद बच्चों में मिठाई बांटकर मनाई गई। इस अवसर पर अहमद ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर बिहार में सामाजिक न्याय, गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए काम किया। संचालन जिला महासचिव सुनील पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय, निशा सिंह, डा.अमर सिंह पटेल, शिव प्रसाद शर्मा, मो.शफीक, पुष्पा चौधरी, सुनीता देवी, रीता देवी, साधना देवी, काजल देवी, आंचल शर्मा, निशा पटेल, इन्द्रा पटेल, मुन्तासरीन बानो, सितारा देवी, कंचन देवी, सविता देवी आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.