कन्नौज, जनवरी 24 -- तिर्वा, संवाददाता। भारत रत्न से सम्मानित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जंयती कस्बे में धूमधाम के साथ मनाई गई। नन्द फाउडेशन संस्था द्वारा उनकी जयंती के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरूआत तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत व उमर्दा के ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा ने कराई। कस्बे के इंदरगढ़ तिराहे से शनिवार की दोपहर नन्द फाउडेंशन संस्था के तत्वाधान में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आयोजित विशाल शोभायात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने पूरे जीवन गरीबों व पिछड़ो के उत्थान के लिए काम किया। उमर्दा के ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ों, गरीबों, किसानों तथा नौजवानों को आगे बढ़ाने के लिए काम किया। हम सभी को उनके बताए रास्तों पर चलने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.