गाजीपुर, फरवरी 17 -- गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस दौरान पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाते रहने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है। उनका संघर्ष, उनकी सरलता, सादगी और ईमानदारी हमें इस बात का संदेश देती है कि यदि आदमी के अंदर मजबूत इच्छाशक्ति हो तो वह कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। लोकतंत्र को बचाना जरूरी है क्योंकि लोकतंत्र जिंदा रहेगा तभी गरीब जिंदा रहेगा। कर्पूरी ठाकुर का नाम उन समाजवादी नेताओं की कतार में आता है, जिन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.