मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट व नागरिक मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। समाजसेवी डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल ने कहा कि इनका जीवन खुली किताब की तरह है, जिसे हर कोई पढ़ सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन व राज्य सरकार से मांग की कि उनकी आदमकद प्रतिमा शहर के सार्वजनिक स्थल पर स्थापित की जाए। कार्यक्रम का संचालन नागरिक मोर्चा के संस्थापक महासचिव मोहन प्रसाद सिंहा ने किया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी जी का शासन यादगार रहेगा। वे कुशल प्रशासक थे। सत्येंद्र कुमार सत्येन, डॉ. जगदीश शर्मा, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, समाजसेवी विंदेश्वरी ठाकुर, महेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, परमेश्वरी देवी, अमलेन्दु प्रसाद, अजय कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.