समस्तीपुर, जनवरी 14 -- समस्तीपुर। आगामी 24 जनवरी को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती को लेकर हो रही तैयारियां का बुधवार को डीडीसी सूर्य प्रकाश सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान कर्पूरी ग्राम स्थित स्मृति भवन एवं महाविद्यालय परिसर में जहां जयंती समारोह के मुख्य कार्यक्रम आयोजित है वहां की तैयारियों को देखा। इसके साथ ही कर्पूरी ग्राम में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और गति को लेकर इसे ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन, सुरक्षा व्यवस्था और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित कार्यपालक अभियंता को लंबित कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने की हिदायत दी। मौके पर डीआरडीए निद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.