मधुबनी, जनवरी 23 -- लदनियां,निज संवाददाता। जिप सदस्य ललिता देवी के नोनदरही गांव स्थित कर्पूरी आश्रम परिसर में देश रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती के पूर्व संध्या पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। लोगों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण के बाद उनके किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में वंचित व उपेक्षितों के बीच अलख जगाया। मौके पर जिप सदस्य ललिता देवी, जिला राजद उपाध्यक्ष विष्णु देव भंडारी, रामदेव यादव,रामचंद्र ठाकुर,रामचंद्र यादव,ध्यानी यादव,अनिरुद्ध यादव, प्रवीण साफी,फूदन झा,रुपेश कुमार,जयलाल सदाय,अनवीर यादव,विजय पासवान, राजवीर पासवान,अरुण कुमार मिश्र, रमेश कुमार सुमन सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.