दरभंगा, मई 12 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। दरभंगा शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए दरभंगा जंक्शन से एकमी तक एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके लिए तीसरे चरण में सोमवार को कर्पूरी चौक से अललपट्टी तक अतिक्रमण हटाया गया। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया। हालांकि इस दौरान अधिकतर अतिक्रमणकारी अपने स्तर से ही जगह खाली करते दिखे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से पिछले कई दिनों से माइकिंग करायी जा रही थी। सदर एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए कर्पूरी चौक से अललपट्टी तक अतिक्रमण खाली करवाया गया। यह भी पढ़ें- कर्पूरी चौक से अललपट्टी तक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर दरभंगा-लहेरियासराय मुख्य मार्ग होने के कारण एलिवेटेड रोड निर्माण के साथ पुल के नीचे दाएं और बाएं आवागमन के लिए चौड़ी ...