समस्तीपुर, अगस्त 24 -- समस्तीपुर। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला गांव में पांच साल के बच्चे की संदिग्ध स्थिति में सिर में गोली लगने से मौत हो गयी। गोली बच्चे को कैसे लगी इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया गया है कि जिस बच्चे की मौत हुई है वह बेला गांव के रहने वाले बिहार पुलिस के सिपाही का पुत्र है। गोली लगने के बाद परिजन बाइक से उसे लेकर शहर के आदर्शनगर स्थित कृष्णा हॉस्पिटल पहुंचे जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। डॉ. महेश ठाकुर ने कहा कि जब बच्चे को लेकर लोग पहुंचे तो मृत था। इसके बाद परिजन पांच मिनट के भीतर बच्चे का शव लेकर निकल गये। यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में हिंदू परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत चर्चा है कि घर में रखी पिस्टल से खेलने के दौरान बच्चे को गोली लगी। हालांकि गोली सर्विस रिवॉल्वर से लगी या अवैध हथियार...