फतेहपुर, अक्टूबर 1 -- फतेहपुर, संवाददाता। हरदौली गांव में एक वर्ष पूर्व गाली गलौज के विरोध में वृद्ध की हत्या में फरार 50 हजार का इनामिया को पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार कर लाई है।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी रामसिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। बताया था कि बड़े भाई शिवदयाल को गाली दी थी, जिसका विरोध करने पर लोहे के दरवाजे में सिर पटक पटक के मारा था। इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया था। पुलिस आरोपी के खिलाफ धाराएं बढ़ाकर तलाश शुरू कर दी लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से कोषों दूर रहा। यह भी पढ़ें- कर्नाटक से हत्या के आरोपी 50 हजार का इनामिया गिरफ्तार एसपी द्वारा 25 हजार इनाम की घोषणा कर दी गई। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक ...