कानपुर, अप्रैल 18 -- पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसी और कानपुर हाइवे के किनारे स्थित पिपरी गांव निकट युवक बेहोशी हालत में सीएचसी लाया गया। जहां पर जांच के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला कुशीनगर के थाना पडरौना के गुल्लेहा गांव निवासी तीस वर्षीय भूखवल सिंह अपने गांव के रिश्तेदार नाती रवि कुमार पुत्र मंटू कर्नाटक के साथ कमाने के लिए गए हुए थे। बीमार होने पर वह नाती रवि कुमार को लेकर कर्नाटक से ट्रेन में सवार होकर झांसी तक आया। इसके बाद झांसी से बस में सवार होकर वापस आ रहे थे। उसी समय भोगनीपुर क्षेत्र के पिपरी गांव के निकट दावे पर नाश्ते पानी के लिए दोनों लोग उतर गए। यह भी पढ़ें- दो दिनों से लापता युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव वहां रविकुमार की तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो एंबुलेंस से बेहोशी हालत में उसे सीएचसी लाया गया।...